झारखंड

jharkhand

By

Published : Feb 25, 2021, 6:11 PM IST

Updated : Feb 25, 2021, 7:13 PM IST

ETV Bharat / state

कृषि कानून के समर्थन में भाजपा चलाएगी अभियान, राज्य सरकार पर लगाया भ्रमित करने का आरोप

कृषि कानून को लेकर भाजपा व कांग्रेस में घमासान जारी है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता को गुमराह कर रही है. भाजपा कार्यकर्ता इन कानूनों के समर्थन में राजव्यापी मुहिम लगाएंगे.

भाजपा चलाएगी अभियान
भाजपा चलाएगी अभियान

रांचीः कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का जवाब देने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयारी कर ली है. झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता वर्तमान राज्य सरकार की वादाखिलाफी और कृषि कानून को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ गांव गांव जाकर कांग्रेस के दुष्प्रचार की हकीकत जनता को बतायेंगे.

देखें पूरी खबर.

यह भी पढ़ेंःगुमला में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए दो जवान, एक की हालत गंभीर होने पर एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची, हालत नाजुक

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नवगठित कमेटी को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार नटवरलाल की तरह जनता से झूठा वादा कर उसे दिगभ्रमित करती रही है.

अब मौका आ गया है जब राज्य सरकार के वादों की पोल खोलने का. नये कृषि कानून से किसानों की आय दोगुनी होने का दावा करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता को हकीकत बताने के लिए भाजपा कार्यकर्ता किसानों के प्रति हमदर्दी जताने वालों से पूछेंगे कि क्या हुआ तेरा वादा.

इस अवसर पर बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों से किया हुआ वादा एक भी पूरा नहीं कर पाई. इसके खिलाफ राज्यभर में गांव गांव जाकर लोगों को हकीकत बताने का काम किया जायेगा.

Last Updated : Feb 25, 2021, 7:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details