झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव के लिए लिस्ट फाइनल, 67 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

झारखंड में तीसरे चरण में 12 मई रविवार को मतदान किया जाएगा. धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीटों के लिए कुल 67 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

By

Published : Apr 27, 2019, 7:32 PM IST

कॉन्सेप्ट इमेज

रांची: झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव 12 मई को होना है. तीसरे चरण में कुल 67 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत दांव पर है. तीसरे चरण में धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. तीसरे चरण में सबसे अधिक 23 उम्मीदवार जमशेदपुर में हैं जबकि सबसे कम 9 उम्मीदवार सिंहभूम में हैं.

धनबाद में हाई वोल्टेज मुकाबला
धनबाद में इस बार कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 31 उम्मीदवारों ने सियासी दांव खेला था. धनबाद सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार पशुपति नाथ सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति झा आजाद के बीच है. इस बार दो महिला उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. झरिया राजपरिवार की माधवी सिंह तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर और दूसरी महिला उम्मीदवार लक्ष्मी देवी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.

धनबाद लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
कीर्ति आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पशुपतिनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी
माधवी सिंह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
मेघनाथ रवानी बहुजन समाज पार्टी
मेराज खान समाजवादी पार्टी
दीपक कुमार दास पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
हीरालाल संखवार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
मंतोष कुमार मंडल अमरा बंगाली
मिहिरचंद्र मंडल भारत की अम्बेडकरवादी पार्टी
रामलाल महतो भारतीय समाजवादी एकता केंद्र (कम्युनिस्ट)
सुधीर कुमार महतो बहुजन मुक्ति पार्टी
लक्ष्मी देवी निर्दलीय
केसी सिंहराज निर्दलीय
बामापद बाउरी निर्दलीय
प्रेम प्रकाश पासवान निर्दलीय
राजेश कुमार सिंह निर्दलीय
संजय पासवान निर्दलीय
सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय
उमेश पासवान निर्दलीय
वरुण कुमार निर्दलीय

ये भी पढ़ें-झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव के लिए लिस्ट फाइनल, 67 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

गिरिडीह में कांटे की टक्कर
गिरिडीह में लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय ने 40 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से झामुमो उम्मीदवार जगरनाथ महतो को हराया था. इस बार भाजपा और आजसू साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और गिरिडीह सीट आजसू के खाते में गई है लिहाजा भाजपा को रवींद्र कुमार पांडेय का टिकट काटना पड़ा और यहां आजसू से सीपी चौधरी मैदान में हैं. इस बार भी जगरनाथ महतो कांटे की टक्कर दे रहे हैं. इसके साथ ही कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

गिरिडीह लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
चंद्र प्रकाश चौधरी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन
जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा
रसूल बक्स बहुजन समाज पार्टी
अहमद अंसारी भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
अमित जानी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना
चंद्र देव प्रसाद ऐहरा अहिरा नेशनल पार्टी
द्वारका प्रसाद लाला भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (ए)
जोगेश्वर ठाकुर विश्व शक्ति पार्टी
शिबू सिंह भारतीय मानववादी फेडरल पार्टी
मधु सूदन झारखंड पार्टी (धर्मनिरपेक्ष)
सोहराब शाह बहुजन मुक्ति पार्टी
राजेंद्र दसौंधी निर्दलीय
संजीव कुमार महतो निर्दलीय
सुनीता टुडू निर्दलीय
सिम्मी सुमन

निर्दलीय

ये भी पढ़ें-अमित शाह का विरोधियों पर बड़ा हमला, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक और महागठबंधन में था मातम

जमशेदपुर में रोमांचक जंग
जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में इस बार रोमांचक जंग की उम्मीद है. पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बहरागोड़ा विधायक विद्युत वरण महतो झामुमो छोड़कर भाजपा में आ गए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. उन्होंने झाविमो उम्मीदवार डॉ अजय कुमार को 99 हजार वोटों से हराया था. इस बार विद्युत वरण महतो का मुकाबला झामुमो के चंपई सोरेन से है. यहां से 7 निर्दलीय सहित कुल 23 उम्मीदवार सियासी किस्मत आजमा रहे हैं.

जमशेदपुर लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
विद्युत वरण महतो भारतीय जनता पार्टी
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा
अशरफ हुसैन बहुजन समाज पार्टी
रंजीत कुमार सिंह झारखंड पार्टी
अंजना महतो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
सुब्रत कुमार प्रधान भारत की अम्बेडकरवादी पार्टी
अंगद महतो अमरा बंगले
सविता कैवर्त अहिरा नेशनल पार्टी
असजदुल्लाह इमरान भारत प्रभात पार्टी
शेख अखरुद्दीन झारखंड पार्टी (नरेन)
सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपुल्स पार्टी
कमर रजा खान भारतीय पंचतीत पार्टी
मलय कुमार महतो भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) रेड स्टार
चंद्रशेखर महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी
पानमनि सिंह भारतीय समाजवादी एकता केंद्र (कम्युनिस्ट)
दीपक कुमार गिरि निर्दलीय
असित कुमार सिंह निर्दलीय
शैलेश कुमार सिंह निर्दलीय
दिनेश महतो निर्दलीय
राकेश कुमार निर्दलीय
सरिता आनंद निर्दलीय
मुबीन खान निर्दलीय

ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मिले 1.75 करोड़ रुपये

सिंहभूम में 9 के बीच दंगल

सिंहभूम लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है. भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा मैदान में हैं तो उनका मुकाबला कांग्रेस की गीता कोड़ा से है. गीता कोड़ा पिछले चुनाव में जय भारत समानता पार्टी से दूसरे नंबर पर रही थीं. हालांकि बाद में वे भाजपा में चली गईं और पिछले साल ही भाजपा को भी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

सिंहभूम लोकसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
लक्ष्मण गिलुवा भारतीय जनता पार्टी
गीता कोड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
परदेशी लाल मुण्डा बहुजन समाज पार्टी
कृष्णा मार्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)
चंद्रमोहन हेम्ब्रम भारतीय समाजवादी एकता केंद्र (कम्युनिस्ट)
प्रताप सिंह बानरा भारत की अम्बेडकरवादी पार्टी
हरि उरांव कलिंग सेना
अनिल सोरेन निर्दलीय
पुष्पा सिंकु निर्दलीय

चुनाव के लिए नामांकन की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है. इसके साथ ही चुनाव चिन्हों का आवंटन भी कर दिया गया है. अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है. तीसरे चरण में 12 मई रविवार को मतदान किया जाएगा. सभी चरणों के वोटों की गिनती एक साथ 23 मई को की जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details