झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

'टीम वर्क और मोदी फेक्टर से मिली जीत, महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का नहीं हो पाया गठबंधन'

झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का टीम वर्क और मोदी फेक्टर के कारण हमने सफलता हासिल की है.

By

Published : May 26, 2019, 3:07 AM IST

रणधीर सिंह

जामताड़ा: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये उनका गठबंधन था ना कि उनके कार्यकर्ताओं का.

रणधीर सिंह का बयान

कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने संथाल परगना खासकर दुमका लोकसभा से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की करारी हार पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं का टीम वर्क और मोदी फेक्टर रहा. मंत्री रणधीर सिंह ने बताया की संथाल परगना पहले से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है. पहले भी दुमका से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई थी और गोड्डा भाजपा की सीट रही है. यह अलग बात है कि टीम भावना और कार्यकर्ता के लगन से काम नहीं करने के कारण दुमका लोकसभा सीट नहीं जीत पाए थे. इस बार पूरी टीम वर्क के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगन से काम किया और मोदी लहर के सामने महागठबंधन फेल रहा जिसका परिणाम हुआ कि दुमका सहित पूरे झारखंड में भाजपा ने 12 सीट हासिल की.


उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन सिर्फ महागठबंधन के ऊपर के नेताओं के लिए बना था. उनके कार्यकर्ताओं में निचले स्तर पर गठबंधन नहीं था, जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला. मंत्री रणधीर सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले दुमका लोकसभा सीट से अपने सांसद नहीं रहने के कारण दिल्ली से पैसा नहीं आ पाता था. अब अपना सांसद होने से सीधा केंद्र से पैसा संथाल आएगा और पूरे संथाल परगना में विकास तेजी से दिखाई देगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details