झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand Workers Trapped In Mali: 33 मजदूर में 6 की हुई घर वापसी

साउथ अफ्रीका के माली में झारखंड के मजदूर फंसे हुए हैं. माली में फंसे 33 में 6 मजदूर शनिवार को गिरिडीह पहुंचे हैं. उनकी घर वापसी से परिजनों में उत्साह है, वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है.

By

Published : Feb 5, 2022, 9:55 PM IST

Updated : Feb 6, 2022, 7:18 AM IST

jharkhand-workers-trapped-in-mali-south-africa-six-laborers-reached-giridih
झारखंड के मजदूर फंसे

बगोदर,गिरिडीहः दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे झारखंड के 33 मजदूरों में 6 की वापसी हो गयी है. शनिवार को मजदूरों ने वतन लौटने पर खुशी प्रकट किया है, मजदूरों के परिजनों में भी उत्साह है. मजदूरों ने बताया कि वहां फंसे अन्य मजदूरों की भी जल्द ही वापसी होगी. वतन लौटे मजदूरों में गिरिडीह और हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों के मजदूर शामिल हैं. गिरिडीह और हजारीबाग जिला के 33 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Workers in Mali: माली में फंसे झारखंड के सात मजदूरों की हुई घर वापसी, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने शुरू की पहल

मजदूरों ने वापस लौटने पर खुशी जताई और केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है. वापस लौटे मजदूरों में बगोदर प्रखंड के तिरला निवासी दिलीप महतो, बिष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाघाना के लालमणी महतो, इंद्रदेव महतो, मड़मो के छेदीलाल महतो, कसमकुरा के लोकनाथ महतो एवं कल्हाबार के संतोष महतो शामिल हैं. वापस लौटे मजदूरों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की पहल के बाद उन लोगों की वापसी हुई है. इधर घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों से सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

देखें पूरी खबर

दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे झारखंड के 33 मजदूरों में 6 की वापसी हो गयी है. मजदूरों ने वतन लौटने पर खुशी प्रकट किया है. मजदूरों के परिजनों में भी उत्साह है. मजदूरों ने बताया कि वहां फंसे अन्य मजदूरों की भी जल्द ही वापसी होगी. गिरिडीह और हजारीबाग जिला के 33 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे हुए थे. मजदूरों ने पहली बार 16 जनवरी को सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई थी.

Last Updated : Feb 6, 2022, 7:18 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details