झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

आरपीएन सिंह और उमंग सिंघार पहुंचे रांची, राहुल गांधी के दौरे को लेकर लिया जायजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड के दौरे पर रांची आएंगे.

By

Published : Feb 24, 2019, 3:29 AM IST

आरपीएन सिंह और उमंग सिंघार पहुंचे रांची

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड के दौरे पर रांची आएंगे. इस दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है. वहीं इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार शनिवार रात रांची पहुंचे हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. जिसमें बताया जा रहा है कि बैठक में दौरे को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही तैयारियों को लेकर बात की जाएगी.

आरपीएन सिंह और उमंग सिंघार पहुंचे रांची

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, रांची जिला कांग्रेस, मोर्चा संगठन, विभाग समेत तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके साथ ही राहुल गांधी के सभा स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा.

बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रांची में पहला दौरा 2 मार्च को होना है. जिसकी तैयारी प्रदेश कांग्रेस कर रही है. राहुल गांधी का यह रांची दौरा 4 साल बाद होने वाला है. जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है. प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि इससे विपक्षी एकता को मजबूती मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details