झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

विश्व पर्यावरण दिवस पर अर्जुन मुंडा ने धरती आबा को किया नमन, भगवान बिरसा के वंशजों का जाना हाल

विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने में की अपील की.

By

Published : Jun 5, 2019, 5:10 PM IST

Updated : Jun 6, 2019, 4:19 PM IST

अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया

रांची/खूंटी: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों का हाल जाना और क्षेत्र में विकास का भरोसा दिलाया. इस मौके पर वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को भी उन्होंने संबोधित करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने में वृक्षों की भूमिका पर जोर दिया.

Last Updated : Jun 6, 2019, 4:19 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details