झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

आरयू ने राजभवन को दी जानकारी, ऐप के माध्यम से हो रही है पढ़ाई

कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर लॉकडाउन कर दिया गया और इसे देखते हुए विश्वविद्यालय भी अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रही है. इस विकट परिस्थिति में इस तरीके से पढ़ाई को लेकर गतिविधियां बढ़ी हैं और इसकी उपयोगिता भी इस दौरान दिख रही है.

By

Published : Apr 6, 2020, 8:06 PM IST

Corona Virus, Lockdown in Jharkhand, Ranchi University, RU, Radio Khanchi, RU Zoom App, कोरोना वायरस, झारखंड में लॉकडाउन, रांची विश्वविद्यालय, आरयू, रेडियो खांची, आरयू जूम ऐप
रांची विश्वविद्यालय

रांची: 14 अप्रैल तक देशभर में कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर लॉकडाउन कर दिया गया और इसे देखते हुए विश्वविद्यालय भी अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रही है. जबकि रांची विश्वविद्यालय यूट्यूब और कम्युनिटी रेडियो के जरिए विद्यार्थियों तक पठन-पाठन की जानकारी दे रही है. हालांकि, अब आरयू जूम ऐप के माध्यम से इसकी शुरुआत करने जा रही है.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मांगी जानकारी
बता दें कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों से लॉकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कुछ गतिविधियां संचालित कर रही है इसकी जानकारी मांगी हैं. इधर, झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री ऑनलाइन माध्यम से मुहैया करवाई जा रही है. रांची विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन को जानकारी दी गई है कि रांची विश्वविद्यालय रेडियो खांची, यूट्यूब के अलावा जूम ऐप के जरिए यूजी-पीजी और वोकेशनल कोर्स की क्लास संचालित करेगी.

आरयू आईटी सेल तैयार
दरअसल, जूम ऐप डिस्टेंस एजुकेशन और ऑनलाइन वीडियो क्लास के लिए बेहतरीन होता है. इसलिए इसका सहारा रांची विश्वविद्यालय की ओर से लिया जा रहा है. इस ऐप के जरिए 40 मिनट तक एक साथ सैकड़ों विद्यार्थी जुड़ सकते हैं और शिक्षकों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं. रांची विश्वविद्यालय के आईटी सेल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. विद्यार्थियों को फिजिकली प्रजेंट होकर शिक्षकों के साथ प्रश्नोत्तर करना होगा.

ये भी पढ़ें-कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल जवानों को मिल रहा परिवार का साथ, बढ़ा रहे हौसला



आगे भी रहेगा क्रेज
इस विकट परिस्थिति में इस तरीके से पढ़ाई को लेकर गतिविधियां बढ़ी हैं और इसकी उपयोगिता भी इस दौरान दिख रही है. सब कुछ सामान्य हो जाने के बाद भी अब इसका क्रेज बढ़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details