झारखंड

jharkhand

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से बातचीत, दिए कई सुझाव

By

Published : Mar 27, 2020, 7:25 PM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के तमाम राज्यपालों के साथ-साथ झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भी कोरोना से निवारण के लिए कई सुझाव दिए. इसके साथ ही झारखंड में चल रहे बचाव प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली.

President and Vice President spoke to jharkhand Governor
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के सभी राज्यों के राज्यपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना से निवारण के लिए किए जा रहे प्रक्रियाओं की जानकारी ली है. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं. इस दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल को कई सुझाव दिए.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के तमाम राज्यपालों के साथ-साथ झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भी कोरोना से निवारण के लिए कई सुझाव दिए. इसके साथ ही झारखंड में चल रहे बचाव प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली. मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोरोना से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उन सभी लोगों से अपील की है कि जिनके यहां घरेलू कामगार कार्यरत नौकर, मेड, चालक काम कर रहे हैं, उन्हें लॉकडाउन में संवेदनशील होकर स्वेच्छा से अवकाश दें.

ये भी पढ़ें:सादगी के साथ मनाया जा रहा सरहुल, पाहन ने झारखंड में सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

सरहुल की शुभकामनाएं

इस अवधि का पारिश्रमिक न काटें. सभी लोग वर्तमान विकट समस्या को समझें. उन्होंने राज्य की जनता से कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्धता से सरकारी निर्देशों को पालन करने का आग्रह किया है. इस दौरान उन्होंने घरेलू कामगारों की सुरक्षा के संदर्भ में भी जोर दिया है. राज्यपाल ने राज्य के तमाम लोगों को प्रकृति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को पालन करने का आग्रह राज्य की आम जनता से की है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details