झारखंड

jharkhand

अपने तय समय पर मानसून झारखंड में देगा दस्तक, कुछ घंटे के अंदर होगा सक्रिय

By

Published : Jun 11, 2020, 10:44 PM IST

झारखंड में गुरुवार शाम या रात तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटल ने बताया कि झारखंड में प्री मानसून की बारिश हो चुकी है. अगले कुछ घंटों में मानसून प्रवेश करेगा और इसको लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Monsoon in Jharkhand on schedule, rain in ranchi, rain in jharkhand, news of Ranchi Meteorological Department, झारखंड में तय समय पर मानसून, रांची में बारिश, झारखंड में बारिश, रांची मौसम विभाग की खबर
रांची में बारिश

रांची: झारखंड में गुरुवार शाम या रात तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो मानसून के लिए सकारात्मक है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का अगले कुछ घंटे में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करने के अनुमान है. गुरुवार शाम या रात तक मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा.

देखें पूरी खबर
निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से व्यापक स्थिति बनी हैरांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटल ने बताया कि झारखंड में प्री मानसून की बारिश हो चुकी है. अगले कुछ घंटों में मानसून प्रवेश करेगा और इसको लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं. बंगाल की खड़ी के मध्य भाग में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से व्यापक स्थिति बनी है.

ये भी पढ़ें-अपने गांव के हंसते-खेलते बच्चों को भुला नहीं पा रहे ग्रामीण, तीन की मौत के बाद रो रहा पूरा गांव

वज्रपात होने की भी संभावना
मौसम विभाग के तत्काल मौसम चेतावनी के अनुसार, रांची, लोहरदगा, गढ़वा, लातेहार, गुमला, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक-दो घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30- 40 kmps) या ज्यादा और वज्रपात होने की भी संभावना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details