झारखंड

jharkhand

By

Published : Jun 8, 2022, 7:28 AM IST

ETV Bharat / city

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पांच अधिकारियों का तबादला, जैव विविधता परिषद के अध्यक्ष बनाए गए सर्वेश सिंघल

झारखंड में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. सर्वेश सिंघल को झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है.

रांची: झारखंड में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. मुख्यालय में बैठे कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए कई क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है. अधिसूचना जारी करते हुए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सर्वेश सिंघल का तबादला झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद के अध्यक्ष पद पर कर दिया है.

ये भी पढे़ं:- झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य में 32 बीडीओ का तबादला, देखें लिस्ट

आशीष रावत को मुख्य वन संरक्षक का जिम्मा: वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी आशीष रावत को झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद रांची के अध्यक्ष पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक के पद पर पदस्थापित किया गया. इसके अलावे भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजय श्रीवास्तव को विशेष परियोजना के मुख्य वन संरक्षक से प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी कुमार मनीष अरविंद को अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक सह परियोजना निदेशक, और झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना के निदेशक के पद पर पदस्थापित किये गये हैं. भारतीय वन सेवा के अधिकारी राहुल कुमार को अगले आदेश तक उप वन संरक्षक सह परियोजना निदेशक झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना के निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR

...view details