झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है, झारखंड राज्य के सभी स्थानों पर हल्की मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. सबसे अधिक वर्षा गिरीडीह में दर्ज की गई और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5℃ रांची में दर्ज की गई है.

By

Published : Sep 5, 2020, 6:42 PM IST

Weather conditions in Jharkhand
मौसम विभाग

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है, झारखंड राज्य के सभी स्थानों पर हल्की मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है. सबसे अधिक वर्षा 27.0 mm बर्किसुरैया (गिरीडीह) में दर्ज की गई और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5℃ रांची में जबकि सबसे अधिकतम तापमान 35.6℃ जमशेदपुर में दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-गिरिडीह के मधुबन थाने में चोरी के आरोपी की मौत

मौसम विभाग ने पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा और चतरा जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मध्यम दर्जे काम एक दर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने रांची समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. रांची में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए निर्देश जारी किया है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क एवं सावधानियां बरतें सुरक्षित स्थानों में शरण ले. पेड़ के नीचे ना रहे हैं, बिजली के खंभों से दूर रहें, किसान अपने खेतों में ना जाएं तथा मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details