Jharkhanc Corona Update: झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ के पार
By
Published : Aug 6, 2021, 7:43 AM IST
|
Updated : Aug 6, 2021, 8:24 AM IST
झारखंड में कोरोना लगातार कमांड में आता जा रहा है. गुरुवार को 28 नए मरीज राज्य में मिले. वहीं राज्य में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है.
झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ के पार
रांचीः 05 अगस्त को कोरोना के 54,894 लोगों के सैंपल की जांच में 28 नए संक्रमित मिलने के साथ ही अब तक 03 लाख 47 हजार 304 संक्रमित राज्य में मिल चुके हैं. वहीं 28 लोगों ने इस दौरान कोरोना पर जीत हासिल की है. कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या बढ़कर 3 लाख 41 हजार 952 हो गई है. राज्य में कोरोना के अभी भी 223 एक्टिव केस हैं. जबकि 5,129 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है.
राज्य के 10 जिलों में कोई नया केस कोरोना का नहीं मिला है. 05 अगस्त को बोकारो, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़ और पलामू ऐसे 10 जिले रहे, जहां कोई नया केस नहीं मिला. वहीं सबसे ज्यादा 05 केस रांची में और 04 केस देवघर में मिले हैं. लोहरदगा में 03 जबकि धनबाद, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और साहिबगंज में 02-02 केस मिले हैं. चतरा, जमशेदपुर, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 01-01 केस मिले हैं.
झारखंड में कोरोना संक्रमण
इन जिलों के सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए
05 अगस्त को जिन 28 लोगों ने कोरोना को मात दी उनमे सबसे ज्यादा 06 मरीज बोकारो में, 03 मरीज देवघर के और पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, रामगढ और रांची के 02-02 मरीज शामिल हैं. वहीं कोडरमा में 01 और पश्चिम सिंहभूम में 01 संक्रमित कोरोना मुक्त हुआ. राज्य में कोरोना का 7डेज ग्रोथ रेट जहां 0.01% है, वहीं 7डेज डबलिंग डे 10088 दिन का है. राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट जहां 98.45 % है तो मोर्टेलिटी रेट 1.48% है.
5 अगस्त के आंकड़े
वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ पार
झारखंड ने कोरोना के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. गुरुवार को झारखंड ने कोरोना टीकाकरण के एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया. 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में 05 अगस्त के दिन झारखंड को यह उपलब्धि हासिल हुई है. राज्य में सबसे ज्यादा टीकाकरण रांची में 10 लाख 02 हजार 897 हुआ है. जिसमें 07 लाख 58 हजार 954 लोगों को पहला डोज और 02 लाख 43 हजार 943 लोगों को दूसरा डोज लगा है.
झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन
आइये देखें किस जिले में कितना हुआ वैक्सीनेशन
जिला
पहला डोज
दूसरा डोज
कुल टीकाकरण
बोकारो
436318
129933
566251
चतरा
229503
38797
268300
देवघर
355615
69092
424707
धनबाद
557388
184117
741505
दुमका
326439
62270
388709
पूर्वी सिंहभूम
711678
249112
960790
गढ़वा
274923
55638
330561
गिरिडीह
518258
87720
605978
गोड्डा
352631
57863
410494
गुमला
255405
51025
306430
हजारीबाग
455976
104684
560660
जामताड़ा
215363
43568
258931
खूंटी
147260
39174
186434
कोडरमा
244544
42629
287173
लातेहार
159470
30336
189806
लोहरदगा
130528
24666
155194
पाकुड़
215258
35240
250498
पलामू
478950
100121
579071
रामगढ़
248008
64290
312298
रांची
758954
243943
1002897
साहिबगंज
252382
38546
280928
सरायकेला
253473
59267
312740
सिमडेगा
177821
27676
205497
प. सिंहभूम
343493
75944
419437
कुल पहला डोज
8089638
कुल दूसरा डोज
1915651
05 अगस्त को 58,792 लोगों को लगी वैक्सीन
05 अगस्त को राज्य में 851 सेंटर पर 58,792 लोगों को वैक्सीन लगी है. जिसमें 42595 लोगों को पहला डोज और 16197 लोगों को दूसरा डोज लगा है. पहला डोज लेने वालों में 33,882 लोग 18 प्लस के, 7137 लोग 45 प्लस के और 1,503 लोग 60 प्लस के रहे. वहीं दूसरा डोज लेने वालों में 9,710 लोग 18 प्लस के, 4,383 लोग 45 प्लस के और 1,658 लोग 60 प्लस के रहे. अब तक राज्य में 80 लाख 91 हजार 468 लोगों ने पहला डोज और 19 लाख 16 हजार 301 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है. इस तरह 01 करोड़ 07 हजार 769 लोगों ने राज्य में वैक्सीन ले ली है.