झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष दोबारा चुने गए अभय कुमार सिंह, कहा- महागठबंधन की होगी जीत

झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया. इसमें आरजेडी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को ही दोबारा निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया.

By

Published : Nov 28, 2019, 4:35 PM IST

Abhay Kumar Singh elected as jharkhand state president of rjd
अभय कुमार सिंह

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया. इसमें आरजेडी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को ही दोबारा निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. आरजेडी के राष्ट्रीय कमेटी के निर्वाचन पदाधिकारी और सह निर्वाचन पदाधिकारी ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार दोबारा अभय कुमार सिंह की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषणा की. घोषणा के बाद झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी शिवानंद यादव और निर्वाचन पदाधिकारी इम्तियाज हुसैन वारसी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की ताजपोशी की गई.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें: झारखंड में16 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी, महागठबंधन को मिलेगा दो-तिहाई बहुमतः भूपेश बघेल

महागठबंधन की होगी जीत
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद अभय कुमार सिंह ने आरजेडी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. राष्ट्रीय जनता दल जिस पुराने तेवर के लिए जाना जाता था उसी पुराने तेवर पर झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी अपना परचम लहराएगी. वहीं आरजेडी से बागी होकर जो भी नेता अन्य दलों में शामिल हुए हैं, वे निश्चित तौर पर दोबारा इस पार्टी में वापस आएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तहत जो 7 सीटें आरजेडी के खाते में आई है, उसपर वे विजय जरूर होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details