झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन, सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया गया प्रेरित

जमशेदपुर के राजनगर फुटबॉल मैदान में खेरवाड़ महिला कल्याण समिति ने महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. विधायक मेनका सरदार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

By

Published : Oct 21, 2019, 11:36 AM IST

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन

जमशेदपुर: राजनगर के गामदेसाई फुटबॉल मैदान में खेरवाड़ महिला कल्याण समिति की सचिव बारी मुर्मू की अध्यक्षता में एक विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित हुईं.

देखें पूरी खबर

इस महासम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम पोटका की विधायक मेनका सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षय कल्याणी शरण और रीता मिश्रा भी शामिल हुईं. मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मेनका सरदार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में महिलाएं सभी क्षेत्र में सबसे आगे हैं. केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाने में मदद कर रही है, इसका लाभ हम सभी महिलाओं को उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सखी मंडल महिला समितियों को कई प्रकार के स्वरोजगार दी है. उन्होंने बारी मुर्मू की प्रशंसा करते हुए कहा कि बारी मुर्मू झारखंड के कई जिलों के गांव में जाकर महिला समूह को एकजुट कर खेरवाड़ से जोड़ उन्हें स्वाभिमान और स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं, यह इनका बहुत बड़ा काम है.

ये भी पढ़ें-नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को तलाश रही थी पुलिस, आरोपी ठग ने भेज दिया नो कोर्सिव आर्डर

कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित होने वाले थे. जो नहीं आ पाए. वहीं इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए बारी मुर्मू ने राजनगर की महिलाओं को एकजुट हो कर स्वरोजगार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने को कहा. वहीं उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को महिलाओं के बीच रखा. जो विशेषकर महिलाओं के हित में राज्य और केंद्र सरकार कार्य कर रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details