चाईबासाःविधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का कार्य पूर्ण हो गया है. दलीय प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का निर्धारित चुनाव चिन्ह भी मिल गया है. वहीं, दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अलमीरा, ऑटो रिक्शा, फुटबॉल, कोट, कंप्यूटर, एयरकंडीशनर आदि चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी महासागर में ताल ठोकेंगे.
जिला निर्वाचन अधिकारी के बताया कि जगन्नाथपुर मझगांव, चाईबासा और मनोहरपुर से एक-एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया, जबकि चक्रधरपुर विधानसभा मे किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है. इस प्रेस वार्ता में जिले के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, चाईबासा मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, मीडिया सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे मौजूद रहे.
बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिले में दूसरे चरण के तहत आगामी 7 दिसंबर को मतदान तिथि निर्धारित है. जिसके तहत जिले में आज नाम निर्देशन वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई है. समय सीमा समाप्त होने के बाद जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें चुनाव चिन्ह दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
ये भी पढ़ें-CPIM ने 15 प्रत्याशियों की जारी की सूची, धनबार से विधायक राजकुमार यादव पर जताया विश्वास
उपायुक्त ने बताया कि जिले अंतर्गत 52 चाईबासा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी, 53 मझगांव (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशी, 54 जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी, 55 मनोहरपुर (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 प्रत्याशी और 56 चक्रधरपुर (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से कुल 12 प्रत्याशी हैं. समय सीमा समाप्त होने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के बाबत शेष बचे अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं.
जानें किस प्रत्याशी का क्या है चुनाव चिन्ह -
चक्रधरपुर (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के बबात अंतिम प्रत्याशियों की सूची
1.लक्ष्मण गिलुवा, दल - भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- कमल
2. विकास सिंह पूर्ति, दल - बहुजन समाजवादी पार्टी, चुनाव चिन्ह- हाथी
3.रामलाल मुंडा, दल - आजसू, चुनाव चिन्ह- केला
4. शशिभूषण सामड, दल - झारखंड विकास मोर्चा, चुनाव चिन्ह - कंघी
5. सुखराम उरांव, दल - झारखंड मुक्ति मोर्चा, चुनाव चिन्ह- तीर कमान
6. चंपाई बोयपाई, दल - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, चुनाव चिन्ह- कोट
7. नंदु बारला, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- एअरकंडीशनर
8. पुष्पा मुंडा, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-अलमारी
9. वीर सिंह जामुदा, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-सेब
10. मार्शल सोय, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- ऑटो रिक्शा
11.सुखदेव हेंब्रम,दल - झारखंड पार्टी, चुनाव चिन्ह- गुल्दस्ता
12. सेलाय मुंडा, दल - जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- चक्र हलधर
चाईबासा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के बबात अंतिम प्रत्याशी की सूची
1. चांदमनि बालमुचू, दल - झारखंड विकास मोर्चा, चुनाव चिन्ह- कंघी
2. जेबी तुबिद, दल - भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- कमल
3. तुराम बिरुली, दल - तृणमूल कांग्रेस, चुनाव चिन्ह- पुष्प और तृण
4. दीपक बिरुआ,दल - झारखंड मुक्ति मोर्चा, चुनाव चिन्ह- तीर-कमान
5. मेवालाल होनहागा, दल - बहुजन समाजवादी पार्टी, चुनाव चिन्ह- हाथी
6. नितिन रोशन एक्का, दल - एस यू सी आई, चुनाव चिन्ह- बैटरी टार्च
7. पुष्पा सवैया, दल - आम आदमी पार्टी, चुनाव चिन्ह- झाड़ू
8. बुधन बारी, दल - भारतीय आजाद सेना, चुनाव चिन्ह- कैंची
9. मानकी सवैया, दल - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, चुनाव चिन्ह- कोट
10.विमल सुंबरुई, दल - जनता दल यूनाइटेड, चुनाव चिन्ह- ट्रैक्टर
11. पुष्पा सिंकू, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- गुल्दस्ता
12. बेस बिरुली, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- एअरकंडीशनर
13.मंगल सिंह सुंडी, दल - निर्दलीय, चुनाव चिन्ह- अलमारी
मंझगांव (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2019 के निमित्त अंतिम प्रत्याशियों की सूची
1. जोसेफ पूर्ति, दल - झारखंड विकास मोर्चा, चुनाव चिन्ह- कंघी
2. नंदलाल बिरुआ, दल - आजसू, चुनाव चिन्ह- केला
3. निरल पूर्ती, दल - झारखंड मुक्ति मोर्चा, चुनाव चिन्ह- तीर कमान
4. भूपेंद्र पिंगुवा, दल - भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- कमल
5. सुखदेव बिरुली, दल - बहुजन समाजवादी पार्टी, चुनाव चिन्ह- हाथी
6. चरण चातार, दल - झारखंड पार्टी, चुनाव चिन्ह-गुल्दस्ता