हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Mar 2, 2021, 2:45 PM IST

ETV Bharat / state

सिरमौर: भाजपा मंडल पच्छाद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, 2022 के चुनाव में मिशन रिपीट पर चर्चा

सिरमौर में भाजपा पच्छाद मण्डल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया. इस अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से भाजपा को सशक्त बनाने की रणनीति से अवगत कराया गया. साथ ही अभ्यास प्रशिक्षण में एकतावाद और भाजपा के इतिहास पर विशेष महत्व दिया गया.

पच्छाद भाजपा का अभ्यास वर्ग
पच्छाद भाजपा का अभ्यास वर्ग

सिरमौर:भाजपा पच्छाद मण्डल के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का जिला सह प्रभारी अरुण फालटा ने शुभारंभ किया. इस अभ्यास वर्ग में मुख्यरूप से भाजपा को सशक्त बनाने की रणनीति से अवगत कराया गया. आज के अभ्यास प्रशिक्षण में एकतावाद और भाजपा के इतिहास पर विशेष महत्व दिया गया. मंडल अध्यक्ष और पच्छाद बीडीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने भारतीय जनता पार्टी के बारे में जानकारी दी.

भाजपा को सशक्त बनाने की रणनीति

जिला सिरमौर के सह प्रभारी अरुण फाल्टा ने भाजपा विचार परिवार के संदर्भ में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. अभ्यास वर्ग के पहले दिन भाजपा मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सभी कार्यकर्ता जिसमें कार्यकारिणी, पन्ना प्रमुख और जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी जो मंडल से संबंधित हैं, सभी भाग लेंगे.

पच्छाद भाजपा का अभ्यास वर्ग

अभ्यास वर्ग में मिशन रिपीट पर चर्चा

विनय गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय शिविर में जहां कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. वहीं, उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है. कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व भी दिया जाता है. अभ्यास वर्ग में 2022 के चुनाव में मिशन रिपीट पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें:कुल्लू: कंधे पर स्कूटी उठाए शख्स का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:CU के कुलपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ABOUT THE AUTHOR

...view details