हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हिमाचल में कहां कैसा रहेगा मौसम, जानिए यहां

मानसून अब हिमाचल में रफ्तार पकड़ने लगा है, जिससे आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा. बता दें राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी कमी आई है. राजधानी शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 18°c, कल्पा में अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 12°c रहेगा.

By

Published : Jul 10, 2020, 6:54 AM IST

Weather forecast of himachal
हिमाचल का मौसम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की ओर से 12 जुलाई तक मौसम खराब रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही भूस्खलन की संभावना जताई है.

राजधानी शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 18°c रहने वाला है. कुल्लू में अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 19°c रहेगा. चंबा में अधिकतम तापमान 31°c और न्यूनतम तापमान 21°c रहेगा.

वीडियो रिपोर्ट.

केलांग में अधिकतम तापमान 17°c और न्यूनतम तापमान 10°c रहेगा. ऊना में अधिकतम तापमान 33°c रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23°c रहने वाला है. सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 21°c रहेगा.

सोलन में अधिकतम तापमान 29°c और न्यूनतम तापमान 21°c रहेगा. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31°c, जबकि न्यूनतम तापमान 22°c रहेगा. धर्मशाला में अधिकतम तापमान 30°c और न्यूनतम तापमान 20°c रहेगा.

नाहन में अधिकतम तापमान 31°c और न्यूनतम तापमान 24°c रहने वाला है. वहीं, हमीरपुर में अधिकतम तापमान 32°c जबकि न्यूनतम तापमान 24°c रहेगा. कल्पा में अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 12°c रहेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details