हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

रामपुर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन, भेंट की गई इतनी राशि

By

Published : Feb 3, 2022, 6:42 PM IST

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल रामपुर (Mahila Mandal Milan program in rampur) की ओर से महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 150 महिला मंडलों ने शिरकत की. इस सफल आयोजन के लिए बिशना भंडारी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं इनके अथक प्रयास से आज महिलाओं को आगे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

Mahila Mandal Milan program in rampur
रामपुर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम.

रामपुर बुशहर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल रामपुर (Mahila Mandal Milan program in rampur) द्वारा महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रामपुर व ननखड़ी से 150 महिला मंडलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उपमंडलाधीकारी नागरिक रामपुर व डीएसपी रामपुर ने 15 हजार रुपए प्रति महिला मंडल को राशि वितरित की.

इस कार्यक्रम में हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी का भी सवागत किया गया. भारतीय जनता पार्टी रामपुर के मण्डल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर व हिम्फेड के निदेशक नरेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस मिलन समारोह में 150 महिला मंडल प्रधान व अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिलाओं ने अथक प्रयास किया.

रामपुर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम में भेंट की गई राशि.

उन्होंने कहा कि महिला शक्ति ने साबित कर दिया है कि इस बार वे भारतीय जनता पार्टी रामपुर के साथ हैं. आने वाले चुनाव में महिला मंडल की सदस्य भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी. इस मौके पर (Mahila Mandal Milan program) महिला मोर्चा महामंत्री गुड़ी भारती, अनीता लकटु, पार्टी के दोनों महामंत्री, श्याम लाल गुप्ता, जीया लाल, समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

रामपुर में महिला मंडल मिलन कार्यक्रम.

ये भी पढ़ें:बर्फबारी के बीच छुक-छुक दौड़ी ट्रेन, देखें शिमला-कालका ट्रैक का ये नजारा

ये भी पढ़ें:जज्बा: मंडी में छात्रों के वैक्सीनेशन के लिए बर्फ में 6 किमी पैदल चली हेल्थ वर्कर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर किया वीडियो

ABOUT THE AUTHOR

...view details