हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

रिज मैदान पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह

By

Published : Jul 8, 2021, 10:38 PM IST

Updated : Jul 9, 2021, 6:07 AM IST

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रिज मैदान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद सुबह 11:40 से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस ऑफिस और वहां से 1 बजे रामपुर बुशहर ले जाया जाएगा. पार्थिव शरीर 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पदम पैलेस रामपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उसके बाद दोपहर 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा.

virbhadra-singh
वीरभद्र सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया है. वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. समर्थक मायूस हैं, हर किसी की आंखें नम हैं. वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इन फोटो से लगाया जा सकता है

वहीं, वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रिज मैदान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद सुबह 11:40 से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस ऑफिस और वहां से 1 बजे रामपुर बुशहर ले जाया जाएगा. पार्थिव शरीर 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पदम पैलेस रामपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उसके बाद दोपहर 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा.

वीरभद्र सिंह की फोटो लेते हुए लोग.

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने 9 जुलाई को राहुल गांधी शिमला आएंगे. शुक्रवार 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के साथ उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने शिमला पहुंचेंगे. जेपी नड्डा शुक्रवार को रिज मैदान पर प्रातः 10:30 बजे पहुंचेंगे.

वीरभद्र सिंह की फोटो के साथ सेल्फी लेते हुए लोग.

कांग्रेस नेता गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओक ओवर पहुंचे हैं. इस दौरान शुक्रवार को रिज मैदान पर व्यवस्थाओं को लेकर कर सीएम जयराम से चर्चा की गई हैं. रिज मैदान पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार पुख्ता व्यवस्था की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें-ऐसा रहा वीरभद्र सिंह का राजनीतिक सफर...

Last Updated : Jul 9, 2021, 6:07 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details