हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

Apple Import Duty: प्रियंका गांधी ने सेब इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर केंद्र पर साधा निशाना, राजीव बिंदल ने दी झूठ नहीं बोलने की नसीहत

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Sep 13, 2023, 3:03 PM IST

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों हिमाचल में आपदा क्षेत्रों का दौरा कर रही है. इस दौरान उन्होंने सेब इंपोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पलटवार किया है. राजीव ने प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलने की नसीहत दी है....(Apple Import Duty) (Priynka Gandhi Apple Import Duty) (Bjp Rajiv Bindal On Priynka Gandhi)

bjp rajiv bindal on priynka gandhi
राजीव बिंदल का प्रियंका गांधी पर पलटवार

राजीव बिंदल का प्रियंका गांधी पर पलटवार

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इन दोनों हिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस पर अब पलटवार किया है और प्रियंका गांधी को झूठ न बोलने की नसीहत दी है.

प्रियंका गांधी पर राजीव बिंदल का पलटवार: सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेता बयान दे रहे हैं कि 35 फीसदी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की गई है. यह बहुत बड़ा झूठा है. इसकी कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है कि सेब पर 35 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है. बिंदल ने कहा प्रदेश के अंदर ऐसा झूठ का वातावरण तैयार किया जाता है कि सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की जा रही है. उन्होंने प्रियंका गांधी से आग्रह किया कि वह जो भी बोले सोच समझकर और तथ्यों के आधार पर बात करें.

कांग्रेस की गारंटियों पर साधा निशाना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर आई हैं, हिमाचल में उनका स्वागत है. उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान बार-बार सभी मंचों पर जाकर 18 से 60 साल की महिलाओं को ₹1500 हर माह देने की गारंटी दी थी और पहली कैबिनेट की बैठक में इसको देने की बात कही थी. प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 9 महीने से इस का इंतजार कर रही हैं. अब तक हर महिला का 13 हजार रुपए का कर्ज प्रदेश सरकार और प्रियंका गांधी पर हो गया है.

राजीव बिंदल का कांग्रेस पर हमला: राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था. एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट की बैठक में देने की गारंटी दी थी, लेकिन अब तक कई कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं. न तो महिलाओं को 1500 रुपए मिले न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला. विधानसभा चुनाव के बाद प्रियंका गांधी फिर से हिमाचल आई हैं तो उनके जवाब का इंतजार प्रदेश की महिलाओं के साथ बेरोजगार युवाओं को भी है.

ये भी पढ़ें:बागवानों को आपदा के समय राहत देने की जरूरत, मगर मोदी सरकार अमेरिकी सेब पर कर रही आयात शुल्क कम: प्रियंका गांधी

ABOUT THE AUTHOR

...view details