हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, जानें हिमाचल का हाल

By

Published : Mar 29, 2022, 7:34 AM IST

Updated : Mar 30, 2022, 7:20 AM IST

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर (Heat rises in Himachal)दिया है. बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लू चलने (Heat wave alert in Himachal) से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

weather update of himachal pradesh
हिमाचल मौसम अपडेट

शिमला: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में (heat wave in north india ) गर्मी का कहर जारी है. भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल है. अगले 24 घंटों के दौरान, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं.

दक्षिण और पश्चिम पश्चिम राजस्थान में हीट वेव की स्थिति संभव है. गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर (Heat rises in Himachal)दिया है. बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लू चलने (Heat wave alert in Himachal) से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

हिमाचल मौसम अपडेट
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 21°C 15°C
सोलन 31°C 13°C
हमीरपुर 34°C 14°C
मंडी 33°C 12°C
बिलासपुर 34°C 15°C
ऊना 36°C 15°C
कांगड़ा 32°C 14°C
सिरमौर 32°C 23°C
कुल्लू 31°C 9°C
चंबा 32°C 13°C
किन्नौर 19°C 7°C
लाहौल-स्पीति 11°C 2°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Last Updated : Mar 30, 2022, 7:20 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details