हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

Weather Forecast: कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट ...जानें हिमाचल का हाल

देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है.

By

Published : Jul 4, 2021, 8:29 AM IST

मौसम का हाल
मौसम का हाल

शिमला:आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है.

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है. इस दौरान कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम के करवट बदलने से प्रदेश में तापमान में भी कमी आई है.

वीडियो
  • शिमला में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.
  • सोलन में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहेगा.
  • हमीरपुर में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा.
  • मंडी में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा.
  • ऊना में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
  • कांगड़ा में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.
  • सिरमौर में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा.
  • कुल्लू में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.
  • चंबा में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.
  • किन्नौर में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 09°C रहेगा.
  • लाहौल-स्पीति में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 08°C रहेगा.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: महंगाई की मार! कई शहरों में पेट्रोल 100 के पार...जानिए हिमाचल में क्या है रेट

ABOUT THE AUTHOR

...view details