हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

रिंकू चंदेल बनीं मंडी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, हाईकमान का जताया आभार

सरकाघाट के सुलपुर जबोठ निवासी रिंकू चंदेल को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चुना गया है. रिंकू इससे पहले महिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस की महासचिव भी रही चुकी हैं. उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से उनको जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी.

By

Published : Nov 15, 2020, 2:31 PM IST

रिंकू चंदेल, जिलाध्यक्ष, मंडी महिला कांग्रेस
रिंकू चंदेल, जिलाध्यक्ष, मंडी महिला कांग्रेस

मंडी: सरकाघाट के सुलपुर जबोठ निवासी रिंकू चंदेल को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चुना गया है. रिंकू चंदेल को पार्टी और संगठन के लिए की गई सेवाओं का इनाम मिला है. रिंकू चंदेल अपनी पंचायत सुलपुर जबोठ की प्रधान भी हैं और अब तक वह संगठन में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं.

रिंकू इससे पहले महिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस की महासचिव भी रही चुकी हैं. उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से उनको जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी. उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों का आभार जताया है.

रिंकू चंदल की नियुक्ति पर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन वर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिल गुप्ता, अनिल शर्मा, उषा शर्मा, उमा देवी, योगराज ठाकुर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सूरतराम प्रधान बलद्वाडा, रमेश सस्वाल, कमर राणा, अर्जुन कौंडल, लता ठाकुर, भगवती देवी, माया देवी, अलकनंदा हांडा, राज कुमारी, उमावती देवी आदि ने बधाई दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details