हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी होगा किसानों के कर्ज माफ- श्रुति चौधरी

कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई तो हरियाणा में दूसरे राज्यों की तरह किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे.

By

Published : Apr 21, 2019, 5:09 PM IST

Updated : Apr 21, 2019, 5:55 PM IST

'हरियाणा में होंगे किसानों के कर्जे माफ'

चरखी दादरी: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने श्रुति चौधरी पर भरोसा जताया है. जीत हासिल करने के लिए श्रुति एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. चरखी दादरी पहुंची श्रुति चौधरी ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वादा किया कि अगर चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई तो कांग्रेस हरियाणा में भी किसानों की कर्जमाफी करेगी.

हरियाणा में किसानों की कर्जमाफी-श्रुति
मीडिया से बात करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने दूसरे राज्यों में किसानों के कर्ज माफ किए हैं. अगर कांग्रेस जीत जाती है तो हरियाणा में भी किसानों के कर्जमाफ किए जाएंगे.

'हरियाणा में होंगे किसानों के कर्जे माफ'

धर्मबीर पर साधा निशाना
अपने प्रतिद्वंदी धर्मबीर सिंह पर निशाना साधते हुए श्रुति ने कहा कि सांसद की लापरवाही की वजह से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का विकास रुक गया है. धर्मबीर सिंह की वजह से भिवानी-लोहारू रेलवे लाइन सिर्फ मांग बनकर रह गई.

Last Updated : Apr 21, 2019, 5:55 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details