हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

चौटाला परिवार के तीनों लालों को मिली हार

17वीं लोकसभा चुनने के लिए हुए चुनाव में चौटाला परिवार के तीन सपूत दुष्यंत चौटाला हिसार से, दिग्विजय चौटाला सोनीपत से और अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे.

By

Published : May 23, 2019, 12:16 PM IST

Updated : May 23, 2019, 4:08 PM IST

मोदी की सुनामी में नहीं जल पाए चौटाला परिवार के चिराग

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के दौरान चली मोदी की सुनामी में प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार चौटाला परिवार के चिराग जल नहीं पाए. देश की 17वीं लोकसभा चुनने के लिए हुए चुनाव में चौटाला परिवार के तीन सपूत दुष्यंत चौटाला हिसार से, दिग्विजय चौटाला सोनीपत से और अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे.

बुरी तरह हारे दुष्यंत, दिग्विजय

इनेलो से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी के बैनर तले हिसार लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे दुष्यंत चौटाला को बीजेपी के बृजेंद्र सिंह ने 2,94,038 वोटों से मात दी. वहीं सोनीपत में दिग्विजय चौटाला तीसरे नंबर पर रहे, जहां बीजेपी के रमेश कौशिश ने जीत हासिल की है और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे नंबर पर रहे.

अर्जुन चौटाला की सबसे बुरी हालत
चौटाला परिवार के लालों में सबसे बुरी हालत कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अर्जुन चौटाला की हुई. कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की है, जबकि अर्जुन चौटाला पांचवे नंबर पर रहे.

Last Updated : May 23, 2019, 4:08 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details