हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा में सर्दी का सितम! घना कोहरा और अधिक ठंड को लेकर रेड अलर्ट व ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather Update पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा और सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार, 1 जनवरी को) हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. घना कोहरा को लेकर हरियाणा के कई जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 1, 2024, 9:54 AM IST

Updated : Jan 1, 2024, 1:51 PM IST

Haryana Weather Update
हरियाणा में सर्दी का सितम

चंडीगढ़: नए साल पर उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है. विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. घना कोहरा और अधिक ठंड को लेकर मौसम विभाग की ओर से उत्तरी हरियाणा में रेड अलर्ट और पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम हरियाणा, दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान आज (1 जनवरी को) सुबह 08:30 बजे (IST) पर न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली, दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और चंडीगढ़ में घना कोहरा रहेगा.इन इलाकों में अधिक ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में घना कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में घना कोहरा और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान:मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 31 दिसंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा करनाल और हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, फतेहाबाद में 8.2 डिग्री, अंबाला में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, झज्जर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, गुरुग्राम में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान:मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 31 दिसंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अधिकतम तापमान से सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 15.4 डिग्री, रेवाड़ी के बावल में 15 डिग्री, फरीदाबाद के बोपानी में 14.6 डिग्री, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:'नौकरी-पेशा वालों के लिए शुभ रहेगा नया साल, बड़े बदलाव की संभावना'

ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 6 दबे, 2 की मौत

Last Updated : Jan 1, 2024, 1:51 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details