हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा को बड़ी जिम्मेदारी, कुमारी सैलजा बनी प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष के पद को कुमारी शैलजा ने जहां एक बड़ी जिम्मेदारी बताया है. वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनिया गांधी का धन्यवाद किया है.

By

Published : Sep 4, 2019, 4:40 PM IST

Updated : Sep 4, 2019, 7:46 PM IST

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए गए अशोक तंवर

चंडीगढ़/दिल्लीः हरियाणा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दो अहम बदलाव किए हैं. हरियाणा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से अशोक तंवर की को हटा दिया गया है, जबकि कांग्रेस विधायक दल की नेता के पद से किरण चौधरी की भी छुट्टी कर दी गई है.

कांग्रेस आलाकमान ने कुमारी शैलजा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे.

क्लिक कर देखिए रिपोर्ट.

प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुमारी शैलजा ने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया है. साथ कहा कि पार्टी में सबको साथ मिलकर काम करना होगा.

वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे पार्टी का फैसला बताया है, साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद भी दिया है.

Last Updated : Sep 4, 2019, 7:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details