हरियाणा

haryana

ETV Bharat / city

चंडीगढ़: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए गए पुलिस महानिदेशक बीके सिन्हा

पुलिस महानिदेशक और होम गार्ड में कमांडेंट जनरल के पद पर तैनात डॉ. बीके सिन्हा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

By

Published : Aug 14, 2019, 9:01 PM IST

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

चंडीगढ़:हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

पुलिस महानिदेशक और होम गार्ड में कमांडेट जनरल के पद पर तैनात डॉ. बीके सिन्हा तथा पंचकूला में उप-निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे सुभाष चन्द्र को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें- पंचकूला परेड ग्राउंड पर अनिल विज फहराएंगे तिरंगा, 350 पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी पर तैनात

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में पटौदी गुरुग्राम के उप-पुलिस अधीक्षक वीर सिंह, पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, मधुबन करनाल में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार, पंचकूला में तैनात निरीक्षक श्रवण कुमार, अम्बाला कैंट के निरीक्षक विकास, गुरुग्राम की महिला निरीक्षक लैली वरघीस, फरीदाबाद के उप-निरीक्षक प्रकाश चंद, राज्य सतर्कता ब्यूरो के उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार, एग्जम्टी उप-निरीक्षक, पंचकूला रामप्रताप, सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला सुमन कुमार व गुरुग्राम के सहायक उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार शमिल हैं.

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने दी बधाई

इस अवसर पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी. पदक विजेताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details