दिल्ली

delhi

होली के गीत सुनाकर सांसद मनोज तिवारी ने दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं

By

Published : Mar 7, 2023, 8:17 PM IST

x

नई दिल्ली: भाजपा नेता और अभिनेता मनोज तिवारी मंगलवार को मुंबई में होली मनाते नजर आए. मनोज तिवारी ने 'होली खेलत अवध बिहारी... और जहां पर ये फूल बरस जाएं, समझो तो वही वृंदावन है' जैसे गाने गाकर लोगों को अपने अंदाज में होली की शुभकामनाएं दीं.

भाजपा नेताओं के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी होली का जश्न मनाया. मनोज तिवारी ने भोजपुरी होली गीत सुनाकर लोगों को अलग अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा होली प्रेम व सद्भाव का त्योहार है. लोग प्राकृतिक रंग लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दें. इस दौरान लोगों ने गुझिया, पापड़ के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details