दिल्ली

delhi

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के लिए की गई मिस्सा प्रार्थना, देश विदेश के महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष हुए शामिल

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Oct 11, 2023, 2:22 PM IST

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के लिए मिस्सा

रांची: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार से पहले लोयला मैदान में विशेष मिस्सा प्रार्थना की गई. जिसमें काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए. इससे पहले कार्डिनल का पार्थिव शरीर को संत मारिया गिरिजाघर से लोयला मैदान लाया गया. जहां देश विदेश से आये धर्माध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों ने उनके लिए विशेष प्रार्थिना की. 15 अक्टूबर 1939 को गुमला में जन्मे कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन 4 अक्टूबर 2023 को रांची के मांडर में हुआ था. उनके पार्थिव शरीर को 10 अक्टूबर को रांची लाया गया था. आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मिस्सा प्रार्थना में शामिल हुए. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details