दिल्ली

delhi

नंद नगरी में जागरूकता अभियानः लाेगाें काे जल का महत्व समझाया

By

Published : Apr 23, 2022, 4:43 PM IST

जल ही जीवन है... सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम प्लास्टिक को हटाएंगे धरती को बचाएंगे. इस तरह के स्लोगनोे द्वारा सिविल डिफेंस कर्मियों ने क्षेत्र की जनता को जागरूक किया. नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट नंद नगरी की तरफ से सिविल डिफेंस कर्मियों ने करावल नगर इलाके में क्षेत्र की जनता को जागरूक किया. प्लास्टिक मुक्त अभियान वृक्षारोपण अभियान के बारे में भी बताया गया.

जागरूकता अभियान
जागरूकता अभियान

नई दिल्लीःराजधानी दिल्ली में लोग गर्मी की भीषण मार झेल रहे हैं. गर्मियों के मौसम में पीने के पानी की काफी दिक्कतों का सामना क्षेत्रीय जनता को करना पड़ता है. जल को कैसे बचाया जाए इसके लिए नॉर्थ ईस्ट डिस्टिक जिला उपायुक्त नंद नगरी की तरफ से जल बचाओ अभियान की शुरुआत की गई. जल बचाओ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान पेड़ लगाओ अभियान के तहत क्षेत्र की जनता को जागरूक किया जा रहा है. इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर अपना सहयोग दे रहे हैं.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में सिविल डिफेंस कर्मियों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती और नारे लगाते क्षेत्र की जनता को जल बचाओ वृक्षारोपण अभियान प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में जागरूक किया. इन तख्ती लिखे स्लोगनो पर जल ही जीवन है प्लास्टिक को हटाओ धरती को बचाओ, सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम, इस तरह के स्लोगन से सिविल डिफेंस कर्मी क्षेत्र की जनता को जागरूक करते नजर आए.

नंद नगरी में जागरूकता अभियान

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली वासियों को गर्मी से मिली राहत, तेज हवाएं चलने का अनुमान

गर्मी के मौसम में जल कितना महत्वपूर्ण है इसके बारे में जनता को जागरूक किया गया. बूंद बूंद पानी को कैसे बचाए इसके बारे में क्षेत्र की जनता को विस्तार से समझाया गया. जल के अलावा गर्मियों में वृक्षारोपण के बारे में भी जागरूक किया गया. वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में जनता को बताया गया. प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है इसलिए प्लास्टिक को भगाओ और शरीर को स्वस्थ बनाओ, जूट के थैले अपनाओ इसके बारे में जनता को जागरूक किया गया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ABOUT THE AUTHOR

...view details