दिल्ली

delhi

स्वाभिमान की रक्षा के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर अभियान से जोड़ना जरूरी: मनोज तिवारी

By

Published : Feb 1, 2021, 3:16 AM IST

Updated : Feb 17, 2021, 11:30 AM IST

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सांसद मनोज तिवारी ने सिलाई मशीन वितरित कीं. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज कर देश के विकास का सपना नहीं देखा जा सकता है.

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में सिलाई मशीन वितरित की गई हैं ताकि यह महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें. आधी आबादी को नजरअंदाज कर देश के विकास का सपना नहीं देखा जा सकता.

सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें


मनोज तिवारी ने 50 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 50 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरित की एवं शाल देकर सम्मानित किया. सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम सांसद मनोज तिवारी के आवास पर आयोजित किया गया. जिसमें संसदीय क्षेत्र से चयनित 50 महिलाओं को बुलाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन ब्रम्हपुरी के निगम पार्षद राजकुमार बल्लन ने किया और स्वयं सांसद मनोज तिवारी ने जरूरतमंद महिलाओं को मशीन वितरित की.

महिलाएं बनें आत्मनिर्भर
इस अवसर पर महिलाओं एवं उपस्थित जन को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का संकल्प लिया है. उन्हीं के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मैंने यह तय किया कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए अपने जन्मदिन की खुशियां उनको समर्पित करूं. सिलाई मशीन इस उद्देश्य से वितरित की गई हैं कि अपने गृह कार्य के अलावा इस मशीन के माध्यम से अपने हुनर का उपयोग कर इन मशीनों को अपनी आय का साधन भी बनाएं. जिससे आत्म निर्भर हो सकें. उन्होंने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज कर देश के विकास का सपना नहीं देखा जा सकता और सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य भी तब तक अधूरा है जब तक देश की आधी आबादी को उचित सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर अभियान से जोड़ा जाए.

ये भी पढ़ें-फिर से गुलजार हुआ दरियागंज बुक मार्केट, अलग-अलग राज्यों से किताबें खरीदने पहुंच रहे छात्र


आत्मनिर्भर भारत अभियान की पहल
कार्यक्रम के आयोजक और ब्रम्हपुरी के निगम पार्षद राजकुमार बल्लन ने कहा कि सांसद और एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में मनोज तिवारी ने न सिर्फ दिल्ली के दर्द को महसूस किया बल्कि उनके बीच निरंतर प्रवास कर उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए सतत प्रयास किए और आज अपने जन्मदिन पर 50 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उनका यह प्रयास न सिर्फ उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक सिपाही के रूप में आत्म निर्भर भारत अभियान के लक्ष्य को साकार करने की पहल भी.

Last Updated : Feb 17, 2021, 11:30 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details