दिल्ली

delhi

Delhi Temperature Record : फरवरी में दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, तापमान 33.6 डिग्री

By

Published : Feb 21, 2023, 9:21 AM IST

Updated : Feb 21, 2023, 10:37 AM IST

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने फरवरी महीने में पिछले 55 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है. साल में 1993 के बाद तीसरी बार फरवरी की गर्मी ने पसीने छुड़ाए हैं. फरवरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहने का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 फरवरी 2006 का है, तब तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 1993 में 33.9 दर्ज किया गया था.

delhi latest news
दिल्ली में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली :राजधानी दिल्ली में फरवरी में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में गर्मी ने फरवरी में 55 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है. बीते 55 सालों में फरवरी माह में ऑल टाइम अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस 26 फरवरी 2006 को दर्ज किया गया था. 17 फरवरी 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फरवरी में गर्मी ने तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है. 20 फरवरी 2023 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जोकि बीते 55 सालों में फरवरी में तीसरा सबसे अधिक गर्म दिन रहा. इतना ही नहीं आज दर्ज हुआ अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 9 डिग्री अधिक है.

1969 से 2023 तक फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड

  • 26 फरवरी 2006: अधिकतम 34.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस
  • 17 फरवरी 1993: अधिकतम 33.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस
  • 20 फरवरी 2023: अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस
  • 24 फरवरी 2006: अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस
  • 26 फरवरी 2021: अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अमूमन फरवरी के महीने में इतनी अधिक गर्मी नहीं देखी जाती है. फरवरी में कोई भी पश्चिमी विभाेग सक्रिय नहीं हुआ है. इसी वजह से बारिश हुई नहीं हुई है. पश्चिमी विभाेग सक्रिय न होने के कारण तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह में कोई भी पश्चिमी पश्चिमी विभाेग सक्रिय नहीं हो रहा है. जिसकी वजह से आने वाले समय में तापमान में विशेष गिरावट आने का अनुमान नहीं है. सप्ताह में तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें :Phulera Dooj 2023: राधा और कृष्ण ने खेली थी फूलों की होली, जानें महत्व और मुहूर्त

तेज धूप और चुभन के साथ गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. सुबह धूप निकलने के बाद ही लोग धूप से बचाव करते नजर आए. अभी फरवरी का महीना खत्म होने में तकरीबन एक हफ्ते का वक्त बाकी है. फिलहाल कई घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं.

ये भी पढ़ें :अमन विहार में महिला की जलने से हुई मौत, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Last Updated : Feb 21, 2023, 10:37 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details