नई दिल्ली:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उठापटक बनी हुई है. बीते हफ्ते में दो बार बढ़ोतरी और कमी के बाद आज कीमतों में फिर से स्थिरता आ गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत बिना किसी उछाल के प्रति लीटर क्रमश: 92.91 रुपये और 83.57 रुपये है.
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 92.98 रुपये और डीजल 86.41 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 94.06 रुपये और डीजल 88.39 रुपये है.
4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 92.91 | 92.91 |
मुंबई | 99.02 | 99.02 |
कोलकाता | 92.98 | 92.98 |
चेन्नई | 94.06 | 94.06 |