दिल्ली

delhi

MCD चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर, सौंपी खास जिम्मेदारी

By

Published : Dec 23, 2020, 5:37 PM IST

साल 2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी वॉर्ड के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

Chaudhary Anil Kumar
चौधरी अनिल कुमार

नई दिल्ली:2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी वॉर्ड के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर

साल 2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली कांग्रेस के मुख्यालय में इसे लेकर मीटिंग आयोजित हो रही थी. जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के सभी वॉर्डों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

MCD चुनाव के लिए तैयार दिल्ली कांग्रेस

ऑब्जर्वर का मुख्य काम प्रदेश मुख्यालय और जनता के बीच समन्वय बनाने का होगा.

ऑब्जर्वर्स को सौंपी खास जिम्मेदारी

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा-

पिछले लंबे समय से दिल्ली कांग्रेस निगम चुनाव की तैयारी कर रही है. इसी दिशा में बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूती देने के लिए दिल्ली के सभी वार्डों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं.

कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर

निगम उपचुनाव की भी तैयारी

गौरतलब है कि 2022 में होने वाले निगम चुनाव से पहले निगम के कई सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. जिसके लिए दिल्ली कांग्रेस ने पहले ही अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ये साफ कह चुके हैं कि निगम चुनाव में दिल्ली कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details