दिल्ली

delhi

CWG 2022: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

By

Published : Aug 4, 2022, 9:06 PM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ग्रुप बी मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया.

Cricket South Africa  Commonwealth Games 2022  CWG 2022  South Africa women beat Sri Lanka  South Africa women's team Won by 10 wickets  Sports News  दक्षिण अफ्रीका महिला टीम  Women Cricket  महिला क्रिकेट  कॉमनवेल्थ गेम्स महिला क्रिकेट
Cricket South Africa Commonwealth Games 2022 CWG 2022 South Africa women beat Sri Lanka South Africa women's team Won by 10 wickets Sports News दक्षिण अफ्रीका महिला टीम Women Cricket महिला क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स महिला क्रिकेट

बर्मिंघम:राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में अपने अंतिम ग्रुप बी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने गुरुवार को अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका हारने से पहले सीडब्ल्यूजी 2022 में अपने पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से हार गया था.

टॉस जीतकर और पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका की गेंद से शानदार शुरूआत हुई, क्योंकि पहली ही गेंद पर शबनीम इस्माइल ने हसीनी परेरा को बिना खातो खोले ही आउट कर दिया. मसाबाता क्लास अगले ही ओवर में हर्षिता समरविक्रमा को कैच आउट करा दिया. पावरप्ले के आखिरी ओवर में नादिन डी क्लर्क ने एक शानदार डबल-विकेट मेडन फेंकी, जिससे अनुष्का संजीवनी और निलाक्षी डी सिल्वा को चलता किया. पावरप्ले तक श्रीलंका ने सिर्फ 18 रनों पर पांच विकेट खो दिए.

मसाबाता क्लास के शानदार रिटर्न कैच की बदौलत चमारी अथापथु का क्रीज पर 29 गेंदों में रुकना आखिरकार समाप्त हो गया. मालशा शेहानी ने लगातार दो चौकों लगाए, श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने ज्यादा योगदान नहीं दिया, जिससे वे 46 रन पर सिमट गए. यह टी-20 में उनका सबसे कम स्कोर है.

यह भी पढ़ें:CWG 2022: जब नागिन की तरह बलखाती गेंद पर बोल्ड हुई बल्लेबाज, देखें वीडियो

47 रनों का लक्ष्य का पीछे करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए कुल का पीछा कर लिया. प्रोटियाज सलामी बल्लेबाज एनेके बॉश (16 रन पर नाबाद 20) और ताजमिन ब्रिट्स (21 रन पर नाबाद 21) रहीं. ब्रिट्स ने एक चौके के साथ मैच का अंत किया. दक्षिण अफ्रीका को राष्ट्रमंडल गेम्स में 6.1 ओवर में 10 विकेट से अपनी पहली जीत दिलाई.

संक्षिप्त स्कोर:श्रीलंका 17.1 ओवर में 46/10 (अथापथु 15, डी क्लार्क 3/7) दक्षिण अफ्रीका से 6.1 ओवर में 49/0 (ब्रिट्स 21 नाबाद, बॉश 20 नाबाद).

ABOUT THE AUTHOR

...view details