दिल्ली

delhi

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर आलिया-अनुष्का-तापसी ने लिखा पोस्ट

By

Published : Sep 12, 2021, 6:33 PM IST

देश भर में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के खिलाफ बॉलीवुड सितारों ने कड़ा विरोध जताया है. बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, भूमि पेडकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है.

बॉलीवुड सितारों
बॉलीवुड सितारों

हैदराबाद: भारत में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध की घटनाओं को लेकर बॉलीवुड कई अभिनेत्रियों ने रोष व्यक्त किया है. सितारों ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया.

बता दें कि बीते दिन मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार व क्रूरता की शिकार बनी 34 वर्षीय महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी थी.

मुंबई में हुई दुष्कर्म की इस घटना ने वर्ष 2012 दिल्ली में 'निर्भया' सामूहिक दुष्कर्म की याद ताजा कर दी है. हालांकि घटना के कुछ घंटे के बाद ही गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ दर्ज मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ी गई थी.

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से देश के विभिन्न प्रदेशों में महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं सामने आई. जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मुंबई सहित अन्य प्रदेश शामिल है.

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी रीपोस्ट करते हुए लिखा- 'बस यार !! लड़कियों और महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण दें! क्या यह बहुत ज्यादा मांग रहा है।'

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्थिति काफी 'क्रूर' लगती है. अभिनेत्री ने इंस्टा पर लिखा- 'आज की ख़बरें...हर रोज़...ऐसे चलती हैं...क्योंकि उसने बहुत लड़ाई लड़ी! यही कीमत उसने चुकाई, अपने जीवन के लिए लड़ते हुए,' वही, आलिया के पोस्ट को तापसी पन्नू ने रिएक्ट किया है.

ये भी पढ़ें:मां के निधन के बाद अक्षय कुमार को पीएम ने भेजा शोक पत्र, अभिनेता ने किया साझा

वही, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इस तरह की घटनाओं के बाद अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किया. अभिनेत्री ने इस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'आज अपने सपनों को जी रही एक महिला के रूप में, आकांक्षाओं से भरे जीवन के साथ, मुझे दर्द होता है कि महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार हमारे समाज का एक अभिन्न अंग बन गया है. हर दिन हम कई लोगों को जगाते हैं आत्मा को कुचलने वाली घटनाएं। अपराध अधिक जघन्य हो रहे हैं और लगातार संख्या बढ़ रही है. हमें बदलाव की जरूरत है. बस बहुत हो गया।'

तापसी पन्नू ने शेयर कियो पोस्ट

ये भी पढ़ें :'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर करीना कपूर खान की वापसी, शेयर की तस्वीरें

इसी कड़ी में बॉलीवुड कई सितारों जैसे मिनी माथुर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और कल्कि जैसी अन्य सितारों ने भी इस तरह के जघन्य अपराधों पर रोष व्यक्त किया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details