दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से चेक गणराज्य के पांच लोगों की मौत

ऑस्ट्रिया की पहाड़ी पर रविवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई.

By

Published : Mar 8, 2020, 7:20 PM IST

etvbharat
कॉन्सेप्ट इमेज.

वियना : ऑस्ट्रिया के डचस्टेन क्षेत्र की पहाड़ी पर रविवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. ऊपरी ऑस्ट्रिया प्रांत की पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन के शिकार पांच लोग चेक गणराज्य के थे और स्नो शो दौरे पर आए थे.

प्रवक्ता ने बताया कि सभी के शव 2,800 मीटर डचस्टेन पहाड़ से नीचे हॉलस्टैट गांव लाए गए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details