दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

अमेरिका में गाेलीबारी, आठ की मौत, भारतीय मूल की लड़की घायल

अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में हुई गाेलीबारी की घटना में भारतीय मूल की लड़की के घायल हाेने की खबर है. गाेलीबारी की इस घटना में कुल 8 लाेगाें की माैत हुई है और कई अन्य लाेग घायल भी हुए हैं.

By

Published : Apr 16, 2021, 6:57 PM IST

गाेलीबारी
गाेलीबारी

न्यूयॉर्क : अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में हुई गाेलीबारी में भारतीय मूल की एक लड़की के घायल हाेने की सूचना है. घटना के संबंध में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने कहा कि अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर के फेडएक्स में गोलीबारी की घटना हुई. शख्स के मुताबिक इस वारदात के दौरान घायल हुए लोगों में उसकी भतीजी भी शामिल है. खबरों के मुताबिक, इसमें आठ लोगों की मौत हुई है.

इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि गुरुवार की रात हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

ड्राइविंग सीट पर थी लड़की, तभी गोलीबारी शुरू
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल की लड़की अपनी कार में चालक की सीट पर बैठी थी तभी गोलीबारी शुरू हो गई. यह जानकारी उसके चाचा परमिंदर सिंह ने स्थानीय समाचार चैनल 'डब्ल्यूटीटीवी' को दी.

इसे भी पढ़ें :अमेरिका में पुलिस की गोली से अश्वेत व्यक्ति की मौत ; पुलिस ने कहा, दुर्घटनावश चली गोली

बाएं हाथ में लगी गोली
सिंह ने कहा, 'मैं घर में सोया था तभी उसका फोन आया. उसने बताया कि फेडएक्स में गोलीबारी चल रही है. इसलिए वह ब्राउंसबर्ग चली गई.' उन्होंने कहा कि गोलीबारी में वह घायल हो गई. सिंह ने कहा, 'उसके बायें हाथ में गोली लगी. वह ठीक है और अभी अस्पताल में भर्ती है.'

ABOUT THE AUTHOR

...view details