दिल्ली

delhi

By

Published : Apr 9, 2023, 7:19 PM IST

ETV Bharat / entertainment

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने 64 साल की उम्र में फाइटर प्लेन में भरी उड़ान, एक्टर अनिल कपूर ने की तारीफ

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना का फाइटर प्लेन सुखोई-30 में उड़ान भरने की सभी तरफ तारीफ जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी व एक्टर अनिल कपूर ने भी प्रेसीडेंट की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पढ़ें पूरी खबर..

President Droupadi Murmu
प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू

मुंबई:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 64 साल की उम्र में फाइटर प्लेन सुखोई-30 में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है. इस उम्र में फाइटर प्लेन उड़ान भरने को लेकर सभी भारतीयों को गर्व है. इसी बीच जाने-माने इंडियन एक्टर अनिल कपूर ने राष्ट्रपति के द्वारा फाइटर प्लेन उड़ाने पर गौरवान्वित होते हुए लिखा है. यह सभी भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं. एक्टर के अलावा कई अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्लेन मे उड़ा भरने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पीएम बोले राष्ट्रपति का उड़ान भरना प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करने वाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने को लेकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बार-बार असाधारण नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है. सुखोई में उड़ान भरने से जुड़ा राष्ट्रपति का ट्वीट साझा करते हुए मोदी ने कहा, ‘इसने हर भारतीय को प्रेरित किया है. राष्ट्रपति जी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है.’

फाइटर प्लेन में उड़ान भरने वाली तीसरी प्रेसीडेंट हैं द्रोपदी
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा फाइटर प्लेन उड़ाने को लेकर कई तस्वीरों के साथ एक ट्विट किया गया था. इस में लिखा गया है कि 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम स्थित तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई फाइटर प्लेन में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के बाद वर्तमान राष्ट्रपति मुर्मू इस तरह की उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. एक्टर अनिल कपूर ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तारीफ की है.

भारतीय सेना के सुप्रीम कमांडर होते हैं प्रेसिडेंट
राष्ट्रपति भारतीय सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं. असम के एयरफोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर प्लेन में बैठकर 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी. उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति का प्लेन समुद्र तल से 2 किलोमीटर की उंचाई पर उड़ रहा था. प्लेन असम के ब्रह्मपुत्र घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान करीबन 30 मिनट तक रहा.

उड़ान भरना.. उत्साजनक अनुभव
अपनी उड़ान के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजटर बुक में लिखा, इंडियन एयरफोर्स के पावरफुल फाइटर प्लेन सुखोई-30 में उड़ान भरना मेरे लिए एक उत्साजनक अनुभव था. मैं इस उड़ान के लिए इंडियन एयरफोर्स और एयरफोर्स स्टेशन तेजपुर की पूरी टीम को बधाई देती हूं.'

ये भी पढ़ें-President Murmu : असम के तेजपुर से राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

ABOUT THE AUTHOR

...view details