दिल्ली

delhi

ग्रेटर नोएडा: कहासुनी में पति ने पत्नी पर चलाई 2 गोलियां, हालत गंभीर

By

Published : Feb 1, 2020, 5:40 PM IST

Updated : Feb 1, 2020, 11:40 PM IST

रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की आपस में कहा सुनी हो गई थी. जिसके बाद गुस्से में आकर रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी गीता देवी पर 2 बार फायरिंग कर दी. फायरिंग में गीता देवी बुरी तरह से घायल हो गई है.

husband fired bullet on wife
कैलाश अस्पताल में भर्ती है घायल

नई दिल्ली/ग्रे. नोएडा: जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक रिटायर्ड फौजी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को पड़ोसियों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

कैलाश अस्पताल में भर्ती है घायल

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी पर चलाई 2 गोलियां

ग्रेटर नोएडा में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी से विवाद होने के बाद उसे 2 गोली मार दी.रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है. मौके पर जेवर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को बरामद कर लिया.

कहासुनी के कारण दागी गोलियां

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की आपस में कहा सुनी हो गई थी. जिसके बाद गुस्से में आकर रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी गीता देवी पर 2 बार फायरिंग कर दी. फायरिंग में गीता देवी बुरी तरह से घायल हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया.

डीसीपी की प्रतिक्रिया

पुलिस ने रिवाल्वर बरामद की

आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची जेवर पुलिस ने उस लाइसेंसी रिवाल्वर को बरामद कर लिया है और गोली मारने वाला रिटायर फौजी मौके से फरार है. इसके बाद से जेवर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घायल की हालत गंभीर

घायल महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि महिला को गोली लगी है. लेकिन साथ ही उसके शरीर पर अन्य चोटों के भी निशान है. गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.

Last Updated : Feb 1, 2020, 11:40 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details