दिल्ली

delhi

लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता : राजनाथ

By

Published : Oct 2, 2021, 8:07 PM IST

Updated : Oct 2, 2021, 8:51 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर लक्षद्वीप में गांधी प्रतिमा का अनावरण किया. राजनाथ के पहुंचने पर 'भारत माता की जय' के नारे लगे.

महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

कवरत्ती (लक्षद्वीप) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया.

राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है क्योंकि इन्होंने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है.'

लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की स्थापित यह पहली प्रतिमा है जो भारत की स्वतंत्रता में महान बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों की याद में लगाई गई है. इससे पहले दो दिन के आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे सिंह की अगत्ती हवाई अड्डे पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगवानी की.

सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल लैंडिंग स्टेशनों की आधारशिला रखी

रक्षा सूत्रों ने बताया कि कवरत्ती आने पर सिंह को इंडियन रिजर्व बटालियन बल के जवानों ने गारद सलामी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कवरत्ती में केएलआई सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल लैंडिंग स्टेशनों की आधारशिला रखी. इस दौरान लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे.

पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Last Updated : Oct 2, 2021, 8:51 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details