दिल्ली

delhi

'नरभक्षी' तेंदुए से भिड़ी बुजुर्ग महिला, दी पटखनी

By

Published : Jun 15, 2021, 10:44 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खेत में घास काट रही महिला पर तेंदुए (leopard) ने हमला कर दिया. महिला ने बहादुरी से तेंदुए का सामना करते हुए उसे भगा दिया. तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

तेंदुए
तेंदुए

मंडी/धर्मपुर:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला (old woman ) पर तेंदुए (leopard) ने हमला कर दिया. महिला ने भी तेंदुए का डटकर मुकाबला किया. महिल के साहस के आगे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ.

दरअसल, मंडी के हुक्कल गांव की बुजुर्ग महिला बर्फी देवी गांव की महिलाओं के साथ खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी. खेतों में घास काटने के दौरान तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. बुजुर्ग महिला ने भी तेंदुए के आगे हार नहीं मानी. महिला ने तेंदुए पर हाथ में पकड़ी दराटी से वार करना शुरू कर दिया.

इसके साथ महिला ने जोर से शोर मचा दिया. महिला का शोर सुनकर आस-पास घास काट रहे लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान लोगों ने तेंदुए और महिला को आपस में भिड़ते हुए देखा.

महिला को पहुंचाया अस्पताल
मौके पर पहुंचे लोग बुजुर्ग महिला की मदद के लिए दौड़े. लोगों का आता देख तेंदुआ भाग खड़ा हुआ. तेंदुए के हमले से महिला लहूलुहान हो चुकी थी. लोगों ने फौरन एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया. महिला की हिम्मत की तारीफ हर जगह हो रही है.

तेंदुए को पकड़ने की मांग
मामले की सूचना वन विभाग और पुलिस को दे दी गई है तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई ताकि कोई तेंदुए का शिकार न बने.

ABOUT THE AUTHOR

...view details