दिल्ली

delhi

सुभाष चंद्र बोस जयंती : संसद में पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

By

Published : Jan 23, 2020, 4:08 PM IST

Updated : Feb 18, 2020, 3:05 AM IST

etvbharat
मोदी ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि

19:36 January 23

वेंकैया नायडू ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

वेंकैया नायडू का ट्वीट.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती पर पुण्य स्मृति को कोटिश: प्रणाम करता हूं. गत सप्ताह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा के दौरान, उस स्मारक के दर्शन का सौभाग्य मिला जहां 1943 में नेताजी तथा उनकी आजाद हिन्द फौज ने भारत भूमि पर पहली बार आजादी का झंडा फहराया था.'

उपराष्ट्रपति ने आगे लिखा, 'हमारी आजादी महान बलिदानों की विरासत है. अपने स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों का सम्मान न केवल हमारा संवैधानिक कर्तव्य है बल्कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्र नायकों के प्रति हमारी कृतज्ञ श्रद्धांजलि भी है.' 

19:16 January 23

चेन्नई : वेंकैया नायडू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया

चेन्नई में नेताजी की प्रतिमा का अनावरण

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने चेन्नई के राजभवन परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया.  

16:07 January 23

नेताजी को श्रद्धांजलि

मोदी ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती है. इस उपलक्ष्य में संसद भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेता संसद भवन पहुंचे और उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

Last Updated : Feb 18, 2020, 3:05 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details