दिल्ली

delhi

चंद्रयान-2 : ISRO वैज्ञानिकों से हौसला बनाए रखने की अपील, जानें प्रतिक्रियाएं

By

Published : Sep 7, 2019, 4:14 AM IST

Updated : Sep 29, 2019, 5:43 PM IST

इसरो मुख्यालय में पीएम मोदी

08:49 September 07

आपकी कड़ी मेहनत और साहस ऐतिहासिक है : भूटान के प्रधानमंत्री

भूटान PM द्वारा किया गया ट्वीट

08:45 September 07

आप जरूर जीतेंगे : चंद्रयान-2 पर बोलीं वित्तमंत्री

निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया ट्वीट

05:01 September 07

संपर्क टूटा है, हौसला नहीं : चंद्रयान-2 पर रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिक्रिया

05:01 September 07

कोई नाकामी नहीं है, अस्थायी बाधाएं हैं : चंद्रयान-2 पर हरियाणा के सीएम की प्रतिक्रिया

हरियाणा के सीएम की प्रतिक्रिया

04:09 September 07

हार-जीत जीवन के अंग हैं, देश को आप पर नाज है : ISRO के वैज्ञानिकों से शिक्षा मंत्री निशंक

रमेश पोखरियाल निशंक का ट्वीट

04:03 September 07

कोशिश का सम्मान करना चाहिए : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार का ट्वीट

04:03 September 07

ISRO के सभी साधकों को जन-जन का सलाम : डॉ कुमार विश्वास

कवि डॉ कुमार विश्वास का ट्वीट

04:03 September 07

पूरे देश के साहस को परिभाषित करने वाले पल : चंद्रयान-2 पर डॉ हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का ट्वीट

04:03 September 07

चंद्रयान-2 के लिए वैज्ञानिकों ने अपना बेस्ट दिया : डॉ हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का ट्वीट

04:03 September 07

मिलकर देखा है स्वर्णिम भारत का सपना, हार नहीं मानेंगे : डॉ हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का ट्वीट

04:03 September 07

ISRO के वैज्ञानिकों का जुनून और समर्पण भारतीयों की प्रेरणा : राहुल गांधी

राहुल गांधी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

04:03 September 07

ISRO के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है पूरा भारत : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट

04:03 September 07

दिल छोटा करने की जरूरत नहीं, वैज्ञानिकों ने बनाया इतिहास : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का ट्वीट

04:02 September 07

भारत को अपने वैज्ञानिकों पर नाज है, चंद्रयान-2 पर आशा बरकरार : PM मोदी

पीएम मोदी का ट्वीट

00:02 September 07

चंद्रयान दो पर प्रतिक्रिया : राष्ट्रपति ने अच्छे नतीजों की कामना की

राष्ट्रपति कोविंद का ट्वीट

बेंगलुरु: 'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,'देश को आप पर गर्व है. सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें. हौसला रखें.'

लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

'विक्रम' ने 'रफ ब्रेकिंग' और 'फाइन ब्रेकिंग' चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन 'सॉफ्ट लैंडिंग' से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया. इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं.

इसरो अध्यक्ष के. सिवन इस दौरान कुछ वैज्ञानिकों से गहन चर्चा करते दिखे. उन्होंने घोषणा की कि 'विक्रम' लैंडर को चांद की सतह की तरफ लाने की प्रक्रिया योजना के अनुरूप और सामान्य देखी गई, लेकिन जब यह 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था तो तभी इसका जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. डेटा का अध्ययन किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से कहा, 'आपने बहुत उत्तम सेवा की है और हमेशा भारत को गौरवान्वित किया है. मैं पूरी तरह आपके साथ हूं.' इस दौरान मोदी ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से भी बात की.

बाद में इसरो ने कहा कि डेटा का अध्ययन किया जा रहा है और निर्धारित संवाददाता सम्मेलन रद्द किया जाता है.

वहीं, विभिन्न विशेषज्ञों ने कहा कि अभी इस मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता. लैंडर से पुन: संपर्क स्थापित हो सकता है. उन्होंने कहा कि अगर लैंडर विफल भी हो जाए तब भी 'चंद्रयान-2' का ऑर्बिटर एकदम सामान्य है और वह चांद की लगातार परिक्रमा कर रहा है.

Last Updated : Sep 29, 2019, 5:43 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details