दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

2 January Panchang : पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रियल एस्टेट के काम के लिए शुभ है

2 January Panchang : आज मंगलवार के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है, इस पर मंगल का शासन है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. 2 January . Panchang 2 January . horoscope . 2nd January . Rashifal

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 2, 2024, 6:55 AM IST

Updated : Jan 2, 2024, 7:15 AM IST

2 January Rashifal .  Rashifal 2 January . horoscope . 2nd January 2023 . Rashifal
आज का पंचांग

हैदराबाद: आज 02 जनवरी 2024 मंगलवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है.

शुभ माना जाता है पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20' से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव हैं और शासक ग्रह शुक्र है. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

राहुकाल में शुभ कार्य से करें परहेज : आज के दिन 03:18 बजे से 04:18 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए. Panchang 2 January . horoscope . 2nd January 2023 . Rashifal . 2 January .

  1. आज का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : पौष
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष
  5. दिन : मंगलवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी
  7. योग : सौभाग्य
  8. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी (सुबह 11.42 बजे तक, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी)
  9. करण : वणिज
  10. चंद्र राशि : सिंह
  11. सूर्य राशि : धनु
  12. सूर्योदय : सुबह 07:14 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 05:36 बजे
  14. चंद्रोदय : रात 11.17 बजे
  15. चंद्रास्त : सुबह 11.19 बजे
  16. राहुकाल : 03:00 से 04:18 बजे
  17. यमगंड : 09:50 से 11:07 बजे
Last Updated : Jan 2, 2024, 7:15 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details