छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By

Published : Aug 10, 2022, 11:13 PM IST

ETV Bharat / state

Today Panchang 11 August रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, कैसे मनाएं राखी का त्यौहार

Aaj Ka Panchang हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. गुरुवार को राखी है. ऐसे में पंचांग के मुताबिक समझ लीजिए कैसे आप राखी का त्यौहार मना सकते हैं.

Today Panchang 11 August
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

रायपुर/हैदराबाद: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल के बारे में समझिए

  • रक्षाबंधन के दिन भद्रा: 11 अगस्त 2022, शाम 05.17 से 06.18 तक है
  • रक्षाबंधन के दिन भद्रा मुख की बात करे तो यह शाम 06.18 से रात 8.00 बजे तक है
  • रक्षाबंधन के दिन भद्रा समाप्ति की बात करे तो यह 11 अगस्त 2022 को रात 08.51 पर समाप्त होगा
  • रक्षाबंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त: 11 अगस्त 2022 रात 08.52 से 09.14 तक है. राखी बांधने के लिए यह सबसे उत्तम समय है.

11 अगस्त 2022: गुरुवार श्रावण शुक्ल पक्ष सूर्योदय चतुर्दशी तिथि प्रातः 10:38 तक उसके उपरांत पूर्णिमा तिथि.
भद्रा:आज प्रातः 10:38 से 08:50 रात तक भद्रा रहेगी.

नक्षत्र:उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 06:53 तक उसके उपरांत श्रवण नक्षत्र रात 04:08 तक उसके उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र.
राशि:मकर राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
शुभ:प्रातः 05:54 से 07:32 प्रातः तक.
चर-सामान्य:प्रातः 10:47 से 12:24 दोपहर तक.
लाभ:दोपहर 12:24 से 02:01 दोपहर तक.
शुभ: शाम 05:16 से 06:54 शाम तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
अमृत:शाम 06:54 से 08:16 रात तक.
चर-सामान्य:रात 08:16 से 09:39 रात तक
लाभ:रात 12:24 से 01:47 रात तक.
शुभ: रात 03:09 से 04:32 रात तक.
अमृत:रात 04:32 से 05:55 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त:दोपहर 11:58 से 12:50 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक:3, 4, 6, 7

राहुकाल: दोपहर 02:01 से 03:39 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल:आज के दिन दक्षिण दिशा यात्रा करने की मनाई है, अगर जाना जरूरी हो तो घर से हल्दी वाला दूध पीकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details