छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

LIVE UPDATE: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज दूसरा दिन, यहां देखें पल-पल का अपडेट

By

Published : Dec 2, 2020, 7:17 AM IST

Updated : Dec 2, 2020, 4:16 PM IST

second day of paddy purchase
धान खरीदी का दूसरा दिन

15:59 December 02

महासमुंद में किसानों का फूटा गुस्सा, धान खरीदी केंद्र में किसानों ने जड़ा ताला

महासमुंद: जिला प्रशासन ने नयापारा से धान खरीदी केंद्र को हटाकर पटपरपाली में बना दिया है. जिससे किसानों में गुस्सा है. गुस्साए किसानों ने बुधवार को सुबह 9 बजे ही सोसायटी में ताला जड़ दिया. साथ ही किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिले में आरंगी,जाड़ामुड़ा के किसान भी धान खरीदी केंद्र के बदले जाने का विरोध कर रहें हैं.

11:21 December 02

बीजापुर में सहूलियत वाला केंद्र

धान खरीदी के पहले दिन बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के 19 केंद्रों में धान खरीदी की गई. बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी और कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई. उपार्जन के पहले विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारियों का स्वागत-सत्कार परंपरागत रूप से किया गया. वहीं नमेड धान खरीदी केंद्रों में व्यापारी और किसानों ने सहयोग के रूप में टेबल, कुर्सी और अलमीरा भेंट किया. 

06:56 December 02

पंडरिया में 5 नए धान खरीदी केंद्रों का उद्घाटन

विधायक ममता चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्र का किया उद्घाटन

कवर्धा के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विधायक ममता चंद्राकर ने पांच नए धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया, जिसके बाद धान खरीदी शुरू की गई. इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कामठी के नए धान खरीदी केंद्र पहुंच वहां के किसानों की समस्याएं सुनीं और तहसीलदार को जल्द से जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए. किसानों ने ममता चंद्राकर को बताया कि ऑपरेटरों की गलती की वजह से नए और पुराने पंजीयन को बिना किसी कारण के निरस्त कर दिया गया. 

06:14 December 02

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज दूसरा दिन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज दूसरा दिन है. छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मंगलवार 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हुई है. इसके लिए टोकन बंटने 27 नवंबर को ही शुरू हो गए थे. धान खरीदी के पहले दिन प्रदेश में 30 हजार 446 किसानों से 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. सभी जिलों में खरीदी के आंंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो सबसे अधिक धान खरीदी महासमुंद जिले में हुई है. यहां 1 दिसंबर को सबसे अधिक 12 हजार 28 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.

जिले के आंकड़ों पर डालें नजर

जिला धान खरीदी की मात्रा (मीट्रिक टन में)
बस्तर 133.32
बीजापुर 69.64
दंतेवाड़ा 21.52
कांकेर 1869
कोंडागांव 270
नारायणपुर 33.92
सुकमा 10.16
बिलासपुर 3751
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 753
जांजगीर-चांपा 1215
कोरबा 48.44
मुंगेली 1967
रायगढ़ 3223
बालोद 7829
बेमेतरा 7587
दुर्ग 6695
कवर्धा 8429
राजनांदगांव 9706
बलौदाबाजार 7907
धमतरी 6737
गरियाबंद 4852
रायपुर 9996
बलरामपुर 13.28
जशपुर 664.28
कोरिया 364.12
सरगुजा 1097
सूरजपुर 694.06

प्रदेश में इस साल 257 नए केंद्रों की शुरुआत की गई है. समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 1 दिसंबर से 31 मई 2021 तक करने के निर्देश दिए गए हैं. धान खरीदी के पहले दिन कुछ केंद्रों में किसानों को परेशानी भी हुई.

Last Updated : Dec 2, 2020, 4:16 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details