छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगी शामिल

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं. ये पहली बार है जब प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ETV भारत से खास बातचीत में इसकी जानकारी दी.

By

Published : Dec 26, 2019, 2:51 PM IST

Updated : Dec 26, 2019, 7:12 PM IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. उनका छत्तीसगढ़ में यह पहला दौरा रहेगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ETV भारत से खास बातचीत में इसकी जानकारी दी.

मोहन मरकाम से खास बातचीत

बता दें कि पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कार्यक्रम में आने की सहमति पहले ही दे दी थी. वे 27 दिसबंर को समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. अब उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी आएंगी.

वहीं राज्यपाल अनुसुइया उइके 28 दिसंबर 2019 को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे.

भारत के ये राज्य होंगे शामिल
महोत्सव में देश के 24 राज्यों के करीब 2500 आदिवासी कलाकार हिस्सा लेंगे. इसमें अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख, केरल, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू कश्मीर शामिल होंगे.

Last Updated : Dec 26, 2019, 7:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details