रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है. इसके साथ ही जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है. भाजपा संगठन ने महिला मोर्चा कार्यकारिणी का एलान किया है. इसे मिलाकर अब तक 7 में से 5 मोर्चा की कार्यकारिणी बची है. भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने इस महीने के अंत तक सभी बची कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए हैं.
प्रदेश कार्यकारिणी में बनाए गए 5 उपाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष बनाए हैं. 2 प्रदेश महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं. सीनियर पार्षद मीनल चौबे, ममता साहू, सुषमा खलको, शीतल नायक और रेखा मेश्राम को उपाध्यक्ष, इसके अलावा विभा अवस्थी और चंपादेवी पावले को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.